ऋचा चड्ढा के बयान पर बॉलीवुड में दो फाड़! अनुपम खेर ने एक्ट्रेस को बताया कायर तो सपोर्ट में उतरे प्रकाश राज, अक्षय बने टारगेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने गलवान घाटी को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड दो धड़ों में बंट गया है। एक तरफ जहां बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, फिल्ममेकर अशोक पंडित और के के मेनन से लेकर अनुपम खेर ने ऋचा को सोशल मीडिया पर आलोचना की तो दूसरी तरफ अब कई सितारे ऋचा के सपोर्ट में आए हैं। एक्टर प्रकाश राज ने अक्षय कुमार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है।

अभिनेता प्रकाश राज का ट्वीट
दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने अक्षय कुमार के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे आपसे यह उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार…ऋचा चड्ढा ने आपसे ज्यादा प्रासंगिक बात कही है.. सिर्फ पूछ रहा हूं।  एक्टर प्रकाश राज ने इससे पहले ऋचा चड्ढा को सपोर्ट करते हुए लिखा था, 'हम आपके साथ हैं ऋचा चड्ढा। हम जानते हैं कि आपके कहने का मतलब क्या था?'

अक्षय कुमार का ट्वीट
बता दें कि अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा  के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'यह देखकर दुख हुआ। हमें कोई भी चीज हमारी भारतीय सेना के प्रति अकृतज्ञ (एहसान फरामोश) नहीं बना सकता। वो हैं तो आज हम हैं।' 

अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को बताया शर्मनाक 
अनुपम खेर ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इसे शर्मनाक और पॉपुलैरिटी हासिल करने वाला बताया। अनुपम ने शेयर करते हुए लिखा, 'देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है और सेना के सम्मान को दांव पर लगाना…. इससे ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।

विवेक अग्निहोत्री न भी ऋचा चड्ढा पर निशाना साधा
वहीं, विवेक अग्निहोत्री ने भी दो ट्वीट कर ऋचा चड्ढा पर निशाना साधा है कि 'बॉलीवुड संस्थानों, दमन और सत्ता के खिलाफ सबसे पहले खड़े होते हैं। वे बॉलीवुड के संस्थानों के सामने सबसे पहले घुटने टेकने वाले भी हैं।'केके मेनन, एक्टर ने ट्वीट कर कहा कि  'हमारी सेना के लोग हमारी सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। हम कम से कम उनके प्रति सच्ची निष्ठा और दिल से प्रेम तो रख ही सकते हैं। जय हिंद। वंदे मातरम'

ये भी पढ़ें :  Richa Chadha Controversy : 'वो हैं तो हम हैं', सेना का अपमान करने पर ऋचा चड्ढा पर भड़के अक्षय कुमार

संबंधित समाचार