बाराबंकी में संदिग्ध हालत में महिला की मौत
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के सनौली गांव में लगभग 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोलकाता के अशोकनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरु कंडा गांव निवासी शंकर अपनी 30 वर्षीय पत्नी पपिया तथा 3 …
बाराबंकी। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के सनौली गांव में लगभग 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोलकाता के अशोकनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरु कंडा गांव निवासी शंकर अपनी 30 वर्षीय पत्नी पपिया तथा 3 वर्षीय पुत्री अंशिका के साथ सनौली गांव में सर्वेश के मकान में किराए पर रहता था। उसके बाहरी भाग में अपनी क्लीनिक चलाता था। करीब 4 वर्ष से दोनों पति पत्नी यहीं पर रह रहे थे। रविवार की सुबह शंकर की पत्नी पपिया का शव उसके घर से बरामद हुआ।
शंकर के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे जब वह सो कर उठा तो उसकी पत्नी ने बताया कि उसे कुछ नशा जैसा महसूस हो रहा है और वह बिस्तर पर लेटी रही जबकि शंकर शौच के लिए बाहर चला गया वापस आने पर उसने पपिया को चारपाई के नीचे पड़ा देखा। उसने पत्नी को चारपाई के नीचे से बाहर निकाला, तब तक पपिया की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे एसआई सुनील दत्त ने आसपास का निरीक्षण करके मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बताया कि शंकर के मुताबिक उसकी पत्नी को रात में किसी सर्प ने डंस लिया जिसकी किसी को जानकारी नहीं हो सकी थी उसी के चलते उसकी मौत हुई है फिलहाल मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
