मन की बात: पीएम मोदी ने अमरोहा के टॉपर उस्‍मान का बढ़ाया हौसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अमरोहा जनपद के मंडी धनोरा कस्बा के मुहल्ला कटरा स्टेशन रोड निवासी जाकिर सैफी के बेटे उस्मान सैफी से भी बात की है। उन्होंने उस्मान से लगभग चार मिनट की बात में उनके परिवार, …

अमरोहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने अमरोहा जनपद के मंडी धनोरा कस्बा के मुहल्ला कटरा स्टेशन रोड निवासी जाकिर सैफी के बेटे उस्मान सैफी से भी बात की है। उन्होंने उस्मान से लगभग चार मिनट की बात में उनके परिवार, भविष्य की योजना व पसंद समेत कई बिंदुओ पर बात की। अंत मे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर के हीरा इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं ले छात्र रहे उस्मान ने भी इसी वर्ष 97.8% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप-10 में स्थान बनाया है। जबकि सबसे छोटी बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। आज उस्मान सैफी को केंद्रीय विद्यालय मुरादाबाद बुलाया गया था। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस्मान से बात की। उन्होंने उस्मान का नाम लेकर बात शुरू की। सबसे पहले तो उन्होंने उस्मान को अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। परिवार के बारे में पूछा। कहा क‍ि आप तेजस्‍वी हैं। भाई के बारे पूछा तो उस्मान ने बताया कि वह शरारती है। इस पर पीएम हंसे।

 

 

 

 

संबंधित समाचार