किसान महापंचायत में शामिल हुए हजारों किसान, राकेश टिकैत बोले- बड़े आंदोलन की बनेगी रणनीति    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आज सुबह से ही राजधानी के ईको गार्डन हजारों किसान महापंचायत में शामिल हो गए है। इस आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत भी पहुँच गए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि यहां बैठी महापंचायत में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी। उन्होंने कहा किसानों के गन्ना मूल्य, बिजली और केंद्र सरकार द्वारा किये गए वादों को लेकर महापंचायत में मंथन होगा। राजभवन घेराव के लिए पूंछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम इसी स्थान को राजभवन मान रहे हैं। 

इस महापंचायत में शामिल होने के लिए भाकियू ने नेता राकेश टिकैत यूपी की राजधानी लखनऊ आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गौशाला के नाम पर सरकारें लूट कर रही हैं। देश में महंगाई बढ़ती ही जा रही है।

ये भी पढ़ें- मायावती ने कसा तंज, कहा- बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को कोसते हैं लोग

सरकार पर आरोप लगाते हुए भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सरकार द्वारा उनकी जमीन कब्जाने की साजिशें की जा रही हैं। सरकार कभी खेतों में कटीले तारों को लगाने के लिए प्रतिबंधित करती है तो कभी ट्रैक्टर ट्राली पर। किसान इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

संबंधित समाचार