Mainpuri Bypoll: बोले धर्मेन्द्र यादव- मैनपुरी में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। ऐसे में समाजवादी पार्टी (सपा) व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर तीखे बयानों से हमला किया जा रहा है। ऐसा ही निशाना शनिवार को भाजपा पर सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने साधा।

उन्होंने मैनपुरी सीट से पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार के दौरान भाजपा के सपा का किला ढहा देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव के समय दावे करती है। दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार, मंहगाई घटाने, काला धन वापस लाने, जैसे दावे इनके (भाजपा) के द्वारा किये जाते रहे हैं, लेकिन उन दावों की हकीकत सभी देख रहे हैं। सपा नेता धर्मेन्द्र यादव ने यह भी कहा कि इंवेस्टर्स समिट से प्रदेश में कोई निवेश नहीं आया है।

मैनपुरी के साथ प्रदेश की रामपुर व खतौली विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कहा कि आखिर में फैसला जनता को लेना है और जनता अपना मन बना चुकी है। सपा और मजबूती की तरफ आगे बढ़ रही है। मैनपुरी में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत तय है। वहीं रामपुर व खतौली में भी बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

संबंधित समाचार