Kanpur Zoo Accident : परिवार के साथ घूमने आई महिला की टॉय ट्रेन से कटकर मौत, उन्नाव के प्राइमरी विद्यालय में टीचर थीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।

कानपुर के रामादेवी की रहने वाली महिला अंजू शर्मा उन्नाव के प्राइमरी विद्यालय में टीचर थीं। शनिवार दोपहर वह परिवार के साथ चिड़ियाघर आई थी। जहां टॉय ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Zoo Accident चिड़ियाघर में एक महिला की टॉय ट्रेन की बोगी में फंसने से मौत हो गई। पेशे से शिक्षिका महिला अंजू शर्मा अपने पति और बच्चों के साथ चिड़ियाघर घूमने आईं थी। चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त हादसा हो गया। घटना पर पहुंचे चिड़ियाघर स्टाफ से बॉगी से महिला को अलग किया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रामादेवी के बंगाली कॉलोनी की रहने वाली अंजू शर्मा सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपने पति सुबोध शर्मा व बेटा अविरल और बेटी अदिति के साथ शनिवार को चिड़ियाघर घूमने आईं थीं। चिड़ियाघर में घूमने के लिए उनके पति और दोनों बच्चे टॉय ट्रेन में बैठ गए थे।

बताते हैं कि महिला ट्रेन में बैठ नहीं सकी थी और अचानक ट्रेन चलना शुरू हो गई। ट्रेन की धीमी गति को देखते हुए महिला ने भी चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन अचानक सामने एक खंभा आ गया और वह उससे टकरा गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता महिला बोगी में फंस गई और काफी आगे तक रगड़ती चली गई।

इस घटना से चिड़ियाघर में हड़कंप मच गया। मौके पर चिड़ियाघर का स्टाफ पहुंच गया और फिर महिला को ट्रेन से बाहर निकाला। हैलट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

संबंधित समाचार