मुरादाबाद : दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका शिल्पी सैनी का डेंगू से निधन
मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका कुमारी शिल्पी सैनी का डेंगू से निधन हो गया। वह उजाला ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में थी भर्ती।
चित्रकला से डेंगू के प्रति जागरूक किया
मुरादाबाद। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने को शनिवार को एमजे एकता पब्लिक स्कूल लालपुर गंगवारी में चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें मच्छरों पर अंकुश के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से मच्छरों से बचाव व मच्छरों को न पनपने देने की उपाय बताए। घरों के भीतर और आसपास पानी जमा न होने दें, घर की छत से कूड़ा करकट साफ रखने, फ्रिज की ट्रे को नियमित रूप से साफ करने, कूलर का पानी हर सप्ताह बदलने और नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए जागरूक किया। चित्रों में यह भी दर्शाया कि मच्छरदानी लगा कर सोएं , मच्छर भगाने वाली क्वाइल और क्रीम का प्रयोग करें। जूता और फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए बताया।

चित्रकला प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मुहम्मद जावेद ने बताया कि हर वर्ष डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीमारी के इलाज से बेहतर डेंगू से बचाव के उपाय करना सरल और सस्ता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आवाह्नन किया कि वह माता पिता व परिवार के सभी सदस्यों को डेंगू से बचाव के उपायों को अवश्य बताएं और घर में व घर के आसपास पानी न इकट्ठा होने दें। ऐसा करने से डेंगू मलेरिया चिकनगुनियां व फाइलेरिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रतियोगिता में अर्शी प्रथम, द्वितीय नूरे अजमी व तृतीय स्थान नूरे अफसां को मिला। मरियम, रूखसार, गुल फिजा, मेरिश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में आफिया रानी, आयशा नूरे, शबा, मु आजीम आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अब जिला महिला अस्पताल में अटेंडेंट कार्ड दिखाकर ही मिलेगा प्रवेश
