कार्यों को गति देने के लिए नियमित करें समीक्षा: गौरव दयाल

कार्यों को गति देने के लिए नियमित करें समीक्षा: गौरव दयाल

अमृत विचार, अयोध्या। कमिश्नर गौरव दयाल ने शनिवार को मंडल व जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया। साथ ही संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद सीएम के भ्रमण व अयोध्या विजन के अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति की बैठक के क्रम में अयोध्या विजन के अन्तर्गत तैयारियों की समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या के विकास के संबंध में आयुक्त सभागार में बैठक आहुत की जायेगी। अयोध्या विजन के अंतर्गत निर्माणाधीन परियोजनाओं यथा रामपथ, भक्तिपथ व जन्मभूमि पथ मार्ग की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो भी कार्य चल रहे हैं उन्हें समय से पूरा किया जाय, जिसके लिए सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर/अधिशाषी अभियन्तागण प्रतिदिन कितने मैनपॉवर की आवश्यकता है और कितने मैनपॉवर कार्य कर रहे हैं।

इसकी समीक्षा नियमित करें, जिससे कार्यों को गति दी जा सकें। मंडलायुक्त ने कहा कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति को डैस बोर्ड पर अद्यतन कर दिया जाय। जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह, सीडीओ अनिता यादव, अपर आयुक्त प्रशासन सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर आयुक्त न्यायिक राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-श्रद्धा हत्याकांड को लेकर साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, बोले- धर्म विशेष से नहीं जुड़ा है ये मामला