गौतम गंभीर ने की बेन स्टोक्स की प्रशंसा, बताया दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में उनसे भारत में किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी की तुलना नहीं की जा सकती। गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर स्टोक्स की तारीफ करते …

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वर्तमान समय में उनसे भारत में किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी की तुलना नहीं की जा सकती।

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर स्टोक्स की तारीफ करते हुये कहा, “आप वर्तमान में स्टोक्स के साथ भारत में किसी की तुलना नहीं कर सकते। बिलकुल नहीं, क्योंकि स्टोक्स का अपना अलग स्तर है।

उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में जो किया है, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने ऐसा किया है। भारत को छाेड़ दें, वर्तमान में विश्व क्रिकेट में भी कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो उनके आसपास भी हो।”

 

संबंधित समाचार