Betssy Chávez बनीं Peru की नई प्रधानमंत्री , Anibal Torres की लेंगी जगह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लीमा। पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) ने संस्कृति मंत्री बेट्सी चावेज़ (Betsy Chavez) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कास्टिलो ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद देश में 5वां प्रधानमंत्री बेट्सी चावेज़ को नियुक्त किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री एनीबल टोरेस (Anibal Torres)  का इस्तीफा स्वीकार कर उन्होंने नए प्रधानमंत्री के रूप में बेट्सी चावेज़ की नियुक्ति की है। पेरू के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व घटना है जब देश के राष्ट्रपति ने एक साल के शासनकाल में पांच बार प्रधानमंत्री बदले हैं।

ये भी पढ़ें :  अपनी जान पर खतरे के बावजूद विशाल रैली को संबोधित करने के लिए अडिग हूं : इमरान खान 

 

संबंधित समाचार