कांग्रेस सोमवार को देश में राजभवनों के बाहर करेगी प्रदर्शन
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय माकन ने कहा है कि राजस्थान में लोकतंत्र को बचाने के लिए सोमवार को देश में सभी राज्यों में राजभवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रर्दशन किया जायेगा। अजय माकन ने कहा कि राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार द्वारा विधानसभा का सत्र बुलाने के …
जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय माकन ने कहा है कि राजस्थान में लोकतंत्र को बचाने के लिए सोमवार को देश में सभी राज्यों में राजभवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रर्दशन किया जायेगा। अजय माकन ने कहा कि राजस्थान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार द्वारा विधानसभा का सत्र बुलाने के प्रस्ताव को राज्यपाल द्वारा अवहेलना करना संविधान के खिलाफ है।
प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल केन्द्र सरकार के दबाव में केबिनेट के विधानसभा सत्र बुलाने के प्रस्ताव के बावजूद सत्र नहीं बुला रहे हैं। देश में ऐसा पहली बार हुआ है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिया गया नोटिस पर न्यायालय में चुनौती देने वाला मामला भी देश में ऐसा पहला है।
अजय माकन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय का परीक्षण न्यायालय कर सकता है लेकिन नोटिस की कार्रवाई को न्यायालय रोक नहीं सकता है। प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि एक और देश में भयंकर कोरोना संक्रमण महामारी का प्रकोप जारी है वहीं दूसरी ओर चीन हमारे देश की जमीन पर कब्जा जमाये बैठा है। लेकिन प्रधानमंत्री चीन से लड़ने की बजाय कांग्रेस से लड़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और मोदी देश में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को काम करने नहीं दे रहे हैं और बहुत की सरेआम हत्या हो रही है। उन्होंने देश की जनता से सवाल भी किए हैं। क्या देश का प्रजातंत्र एवं संविधान पर भाजपा का हमला स्वीकार है? क्या राजस्थान में जनमत का निर्णय राज्य की आठ करोड़ जनता करेगी या दिल्ली में बैठी केन्द्र सरकार करेगी? क्या भाजपा की इस प्रकार की कार्रवाई से विधायिका और न्यायपालिका में टकराव नहीं हुआ है?
अजय माकन ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से कल देश भर में राज्यपाल के यहां धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा।
