अयोध्या: सीएम की सभा के लिए चमकाया जा रहा पुष्पराज-जीआईसी मार्ग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। नगरीय निकाय चुनाव से पूर्व पार्टी की ताकत का एहसास कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान पर जनसभा का आयोजन किया गया है। इस जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जहां जिला प्रशासन ने तैयारियां कर रखी हैं। 

वहीं नगर निगम द्वारा सिविल लाइंस स्थित पुष्पराज चौराहा से लेकर कार्यक्रम स्थल जीआईसी तक का मार्ग चमकाया जा रहा है। पुष्पराज चौराहा स्थित फौव्वारा को सजाया संवारा जा रहा है। इसके अलावा चौराहा से लेकर जीआईसी तक के मार्ग के दोनो ओर वॉल पेंटिंग कराई गयी है। घास फूस व झाड़ियों को काट दिया गया है। नालियों की साफ-सफाई कर  चमकाने का प्रयास किया गया है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि दरेसी, नालियों की मरम्मत, पेंटिंग व फौव्वारे की साज-सज्जा कराई जा रही है। सड़क के डिवाइडर को भी पेंट कराया गया है।

 

संबंधित समाचार