बरेली: पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के भाई की कोरोना से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के भाई अखिलेश अग्रवाल की कोरोना संक्रमण से दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। कालीबाड़ी निवासी अखिलेश की दस दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद इन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। तभी से इनका उपचार चल रहा था। यह जानकारी जिला …

बरेली। पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के भाई अखिलेश अग्रवाल की कोरोना संक्रमण से दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। कालीबाड़ी निवासी अखिलेश की दस दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद इन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया था। तभी से इनका उपचार चल रहा था। यह जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। परिजन दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं, अखिलेश अग्रवाल अन्य बीमारियों से ग्रसित थे या नहीं इसके बारें में अभी कोई जानकारी नहीं है। परिवार वाले उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही करेंगे या बरेली इस बारें में अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

बता दें कि अग्रवाल परिवार के कई लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। विधायक राजेश अग्रवाल का भी दिल्ली में इलाज चल रहा है। परिवार के कुछ सदस्यों का बरेली के एक कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। अखिलेश अग्रवाल सिल्वर लॉ कॉलेज के संस्थापक थे।

संबंधित समाचार