संभल: किसान आयोग का गठन नहीं तो लोकतंत्र का होगा महाभारत- ठाकुर भानु प्रताप
संभल, अमृत विचार। संभल की तरफ़ से मुरादाबाद जा रहे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से किसान आयोग का गठन करने की मांग की।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह कार्यक्रम में शामिल होने मुरादाबाद जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी फैसल के नेतृत्व में मुरादाबाद मार्ग पर संभल में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम भारत सरकार से लगातार किसान आयोग का गठन करने की मांग कर रहे हैं और अपनी मांग तब तक करते रहेंगे। जब तक किसान आयोग का गठन नहीं हो जाता। हमें केंद्र सरकार से पूरी उम्मीद है कि वह किसान आयोग का गठन जरूर करेगी। जिसमें आयोग के मेंबर व अध्यक्ष किसान ही होंगे।
अगर सरकार ने 2024 तब तक आयोग का गठन नहीं किया। तो लोकतंत्र का महाभारत होगा। इसके साथ ही सेना, पुलिस व मीडिया कर्मियों के लिए मुआवजे की सरकार से मांग की। इस दौरान संतोष कुमार, हफीजुर्रहमान, हाजी जुबेर, मोहम्मद उवैस आदि मौजूद रहे।
