बरेली: एनआरसी में बच्चों को न भेजने वाले अधिकारियों का कटेगा वेतन- डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पोषण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कई अधिकारी नहीं पहुंचे। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जो अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, उनका वेतन रोका जाये। जिन अधिकारियों ने गांव को गोद लिया है, प्रत्येक माह आवंटित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें- बरेली कॉलेज की छात्रा को बहला फुसलाकर ले गया शोहदा, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

इस दौरान उन्होंने कहा कि  समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह में कम से कम 2 बच्चे एनआरसी में भेजें और जिन बाल विकास परियोजना से एनआरसी में बच्चे भर्ती के लिए नहीं भेजे गये हैं, वहां के बाल विकास परियोजना अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। बाल विकास परियोजना क्यारा से एनआरसी में बच्चा भर्ती न कराए जाने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत कराने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना मझगवां से एक भी बच्चा एनआरसी में भर्ती नहीं कराया गया।

इस पर डीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। आरबीएस की टीम द्वारा कितने बच्चे रेफर कराए गये, उनकी तीन माह की सूचना उपलब्ध कराएं। अधिकारी यह जांच करें कि आपकी परियोजना के तहत कितने बच्चे सैम कैटेगरी में व कितने बच्चे मैम कैटेगरी में आते हैं, इसकी सूची भी तलब की।

ये भी पढ़ें- बरेली: गन्ना लदी भैंसा और बैल गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाना अनिवार्य, निर्देश जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट, सीमाओं पर नाकाबंदी; स्टेशन से चौराहों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
Shravasti News : विभाजन ने उजाड़ दिए थे परिवार...’, श्रावस्ती में लगी विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी, दो मिनट का मौन रख लोगों ने दी श्रद्धांजलि
मूसलाधार बारिश से रायबरेली के दर्जनों गांव जलमग्न, घरों में घुसा पानी; ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
लखनऊ छावनी में तिरंगे के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे, 7.5 किमी साइकिल रैली में दिखा राष्ट्रप्रेम
Shravasti News : बेटी के जन्म पर जश्न! श्रावस्ती अस्पताल में मनाया कन्या जन्मोत्सव, नवजात बच्चियों को मिली बेबी किट