बरेली: रिश्तेदारी से लौटकर आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदारी से लौटकर आ रहे बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें थाना बिशारतगंज के नंद गांव में रहने वाले 26 वर्षीय मृतक अंतराम के भाई राजेंद्र ने बताया वह कल बाइक से रिश्तेदारी में नौरंगाबाद गांव गए थे। 

ये भी पढ़ें- बरेली: पागल कुत्ते ने मासूमों पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

वहां से देर रात लौट कर आ रहे थे तभी गांव खट्टेटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस ने परिवार को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें मृतक मेहनत मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करता था। वहीं इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी श्यामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

ये भी पढ़ें- बरेली: संजय नगर की अधूरी सड़क...आश्वासन की घुट्टी का चुनाव में दिखेगा असर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामनगरी में दिखा श्रीराम जन्मोत्सव का वैभव, रामनगरी में दिखा श्रीराम जन्मोत्सव का वैभव, 35 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन-पूजन
बसंतकुंज में बनेगी पांच मंजिला पार्किंग, LDA ने प्रेरणा स्थल के पास चिह्नित की 21,216 वर्गमीटर भूमि
रेलवे का मेगा ब्लॉक: कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, कानपुर सेंट्रल सेक्शन में इंजीनियरिंग कार्य के चलते एक महीने से अधिक व्यवस्था प्रभावित
पेट्रोल पंपों पर मनमानी: बाइक वालों को सिर्फ 200 रुपये का, कार वालों को 1500 रुपये का पेट्रोल, बिना आदेश सीमा लगाकर फैलाई घबराहट
UP Board Result 2026: 25 अप्रैल को आएगा बड़ा ऐलान, अंतिम चरण में मूल्यांकन