उन्नाव में छह जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार बाइक, छह मोबाइल फोन और नकदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव की सोहरामऊ थाना पुलिस को सफलता हांथ लगी है यहां पुलिस ने जुंआ खेल रहे छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने चार मोटसाइकिल, छह मोबाइल और करीब सात हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जुंआ खेल रहे छह लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जुआ खेल रहे रामानन्द उर्फ नन्दी पुत्र बजरंगी, इरफान पुत्र रज्जब अली, रामस्वरुप पुत्र कन्हई, विकास पुत्र रामचन्द्र, अमजद अली पुत्र पीरगुलाम, कैलाश सोनी पुत्र आनन्द कुमार को पुलिस ने सहरावां पेट्रोल पम्प से दाहिनी गयी पक्की सड़क के पास से गिरफ्तार किया।

इसके अलावा अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, चार बाइक, छह मोबाइल फोन और 7860 रुपये नकद बरामद किये। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करके सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार