बस्ती: मालगाड़ी की चपेट में आने से कीमैन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक कीमैन की मौत हो गयी। रेलवे सुरक्षा बल सूत्रों ने आज बताया है कि मुण्डेरवा निवासी नवी रजा (56) “कीमैन’’ डयूटी करके लौट रहा था।

तभी वह गोरखपुर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी है। रेलवे सुरक्षा टीम ने मृतक रजा के परिजनों को सूचना दे दिया गया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में एक गौ-तस्कर घायल, दूसरा फरार

संबंधित समाचार