बस्ती: कुआनो नदी के बक्सई घाट की सीढ़ी पर महिला का शव मिलने से सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। यूपी के बस्ती जिले में कुआनो नदी के बक्सई घाट की सीढ़ी पर रविवार सुबह एक महिला का खून से लतफत शव मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी के बक्सई घाट पर लगभग 42 वर्षीय अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों ने देखा।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी और सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा।

गौरतलब है कि महिला का शव जहां मिला है वहां पर खून फैला हुआ है और एक-दो ईंटों पर खून लगा हुआ। पुलिस को आंशका हे कि आरोपी ने ईंट मार कर महिला की हत्या की होगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पुलिस ने भाजपा पार्षद के समर्थकों को पीटा, मची भगदड़, सिपाही को जड़ा थप्पड़

संबंधित समाचार