धनशोधन मामला: पूर्व मंत्री अनिल परब के करीबी रिश्तेदार से होगी पूछताछ, ईडी ने भेजा समन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व परिवहन मंत्री अनिल परब के करीबी रिश्तेदार सदानंद कदम को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है और उनसे अगले सप्ताह पूछताछ की जाएगी। परब इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में मंत्री थे।

यह भी पढ़ें- भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान चीन से निपटना होगी चुनौती: पूर्व उप NSA सरन

ईडी ने पूर्व मंत्री से मुंबई में 15 जून को धनशोधन के मामले में पूछताछ की थी और इस मामले में उनसे लगभग 10 घंटे तक पूछताछ की गई थी। राज्य में रत्नागिरी जिले के दापोली क्षेत्र में एक रिसॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र के प्रावधानों के कथित उल्लंघन से संबंधित धनशोधन संबंधित मामल में परब से पूछताछ की गयी थी।

परब को भेजे गए समन में कहा गया है कि ईडी उनके करीबी रिश्तेदार कदम से एंटी मनी लॉन्ड्रिंग (एएमएल) एक्ट के अंतर्गत उनसे पूछताछ करना चाहती है और उनका बयान दर्ज करना चाहती है। पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने ईडी को सूचित किया था कि वह भूमि कदम को बेची गई थी और इस अवैध रिसॉर्ट के लिए कई लोगों ने अधिकारियों से शिकायतें भी की थीं।

वहीं, पिछले मार्च में इस संबंध में आयकर विभाग ने भी छापेमारी की थी और उन्होंने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए थे। दस्तावेजों से पता चला कि श्री परब ने 2017 में दापोली में एक करोड़ रुपये में एक जमीन खरीदी थी। इसके बाद यह भी पता चला कि जमीन की रजिस्ट्री 2019 में हुई और 2020 में कदम को 1.10 करोड़ रुपये में बेची गई। आईटी विभाग को संदेह है कि रिसॉर्ट के निर्माण की लागत लगभग छह करोड़ रुपये आयी थी। इससे पहले, ईडी शिवसेना नेता सदानंद कदम और संजय कदम से भी पूछताछ कर चुकी है

यह भी पढ़ें- असम ने हटाया मेघालय के लिए यात्रा प्रतिबंध

संबंधित समाचार