Religion Conversion Kanpur : चकेरी थाने में बजरंगियों ने हनुमान चालीसा का किया पाठ, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Religion Conversion Kanpur कानपुर के चकेरी थाने में बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ।

Religion Conversion Kanpur कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोपी को थाने से मामूली धाराओं में छोड़ने के आरोप लगाए है।

कानपुर, अमृत विचार। Religion Conversion Kanpur बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर अनोखे अंदाज में चकेरी थाने में हनुमान चालीसा का पाठ किया है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर धर्मांतरण के आरोपी को थाने से मामूली धारा में छोड़ने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। पुलिस के द्धारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर कार्यकर्ता शांत हुए है।

चकेरी की रहने वाले युवती का कहना है कि उसकी सात माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवक से दोस्ती हुई थी। बात होने के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। युवती का कहना है कि ईद और नवरात्रि के त्योहार पर उसकी हरकतों से संदेह हुआ।

इस पर युवती ने युवक के बारे में जानकारी की तो पता चला कि जाजमऊ का रहने वाला आदिल निकला। युवक ने हिंदु नाम बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाई थीं। पीड़िता को सच्चाई मालूम चली तो उसके होश उड़ गए। इस पर उसने युवक से बातचीत करना बंद कर दिया।

तब युवक अपने साथियों के साथ आकर घर व ऑफिस के बाहर आकर गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं, उससे जबरन शादी करने के साथ धर्मांतरण करने का भी दबाव बनाया है।

इस पर पीड़िता ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से शिकायत की कर पुलिस पर आरोपित के खिलाफ मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छोड़ने का आरोप लगाए थे।

रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चकेरी थाने का घेराव कर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है।

 

संबंधित समाचार