वाराणसी: सपा ने फूंका बाबा रामदेव का पुतला, पतंजलि की चीजों के बहिष्कार करने का लिया निर्णय
वाराणसी, अमृत विचार। बाबा रामदेव के महिलाओं को लेकर दिए बयान पर राजनीति तूल पकड़ गयी है। समाजवादी पार्टी ने आज सपा ने महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर बाबा रामदेव का पुतला फूंका। सीर गोवर्धनपुर के संत रविदास मंदिर के पास रामदेव का पुतला दहन कर पतंजलि के सभी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया।
सपा नेता अमन यादव ने कहा कि बाबा रामदेव ने भरी सभा में मंच से कहा कि महिलाएं बिना वस्त्र के भी अच्छी लगती हैं। महिलाओं पर रामदेव ने अमर्यादित टिप्पणी की। जिस देश में महिलाओं को मां सीता के रूप में पूजा जाता है । उस देश में हिंदुत्व के सरकार में बाबा रामदेव ने अशोभनीय टिप्पणी करके देश के अंदर नफरत पैदा करने का कार्य किया है।
