बरेली: अपहरण के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई, सीएम से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रेमनगर में दर्ज हुआ था तीन महीने पहले मुकदमा, मिल रही धमकियां

बरेली, अमृत विचार।  सरेआम युवक का अपहरण कर मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पांच साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, निकाह करने के लिए मांगे थे पांच लाख तो खाया जहर

इज्जतनगर के बन्नूवाल नगर के रहने वाले नीरज कुमार ने बताया कि इसी साल 24 जून को विमल समेत तीन चार लोगों ने सरेराह उसे उठाकर जबरन कार में डाला और मारते-पीटते हुए ले जाने लगे। फन सिटी की तरफ जब गाड़ी पहुंची तो वह किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रेमनगर पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और फिर मामले में अपहरण की धारा भी बढ़ाई। इसके बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह उसे लगातार धमका रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आईएमए कॉन 2022 का हुआ उद्घाटन, कई मंत्रियों ने की शिरकत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी दर्शन की अंतिम इच्छा... फिर एक साथ उठीं पति-पत्नी और बेटे की अर्थियां, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार, जानें मामला
Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी
Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा