हरदोई : हिंदी अकादमी मुंबई ने डॉक्टर भदौरिया को किया सम्मानित
अमृत विचार, शाहाबाद, हरदोई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्यरत "हिंदी अकादमी, मुंबई" द्वारा मुंबई प्रेस क्लब में राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2022 का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ डॉ. गरिमा पाण्डेय ने माँ सरस्वती की वंदना के साथ किया। समारोह का संचालन जितेंद्र तिवारी ने किया।
समारोह में मुख्य अतिथि हिंदुस्तानी प्रचार सभा के मानद सचिव फिरोज पैच , विशेष अतिथि भारतीय नौसेना के पूर्व सैनिक कामोडोर बिमन मिस्त्री, आमंत्रित अतिथि सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता डॉ. रोहित राज तथा हिंदी अकादमी मुंबई के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पाण्डेय , साहित्यकार डॉ.वागीश सारस्वत, संजीव निगम, डॉ. प्रणव शर्मा शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति में देश के अनेक प्रांतों से आये 31 कर्मयोगियों को साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा, के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया।
सुप्रसिद्ध समाज सेवक डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया को उनकी राष्ट्रीय चेतना, सारस्वत साधना तथा समाज सेवा के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए हिंदी अकादमी मुंबई द्वारा "समाज सेवा भूषण सम्मान - 2022 प्रदान कर सम्मानित किया गया। बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ सभी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं ।
आप सामाजिक संस्था टीम आलवेज पाजिटिव द्वारा समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद,नशा मुक्ति, बालिका शिक्षा व उन्हें स्वाबलंबी बनाने हेतु भी सराहनीय कार्य कर रहे है। समाजिक व साहित्यिक कार्यों के लिए अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के सम्मान जिनमें भारत भूषण सम्मान , हिन्दी रक्षक राष्ट्रीय सम्मान , राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार, देश प्रेमी कलमकार सम्मान, श्रेष्ठ नागरिक सम्मान, भारत के साहित्य रत्न सम्मान, हिंदी साहित्य सम्मान,ग्लोबल पीस अवार्ड,अखंड भारत सम्मान,उत्तराखंड गौरव सम्मान सहित अनेकों सम्मान व पुरस्कारो से आपको देश के विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है।
रंग मंच और पर्यावरण के क्षेत्र में भी आपका योगदान सराहनीय है । राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्चुअल कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ किया। आपका काव्य संग्रह कल्पना के पंख प्रकाशित हो चुका है तथा 18 साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में आपकी रचनाएँ लगातार प्रकाशित हो रही है। डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया की इस उपलब्धि पर डॉ. हेमेंद्र वर्मा, डॉ नागेश पाण्डेय 'संजय', संजीव त्रिगुणायत, धीरेंद्र प्रसाद, जरीफ मालिक आनंद, विवेक विद्रोही, डॉ. अनिल त्रेहन,अंकित सक्सेना, प्रभाकर सिंह ,कौशलेंद्र भदौरिया, अश्वनी आर्या, सोहन लाल तिवारी, राशिद जुगनू, महेश पाल सिंह उपकारी, विवेक शर्मा, पैट्रिक दास, राम धीरज, अनिल त्रिवेदी, सुरेंद्र सिंह चौहान, पवन सिंह, हरजीत सिंह चौहान ने बधाई दी।
