शाहजहांपुर: मर्डर का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आखिर कैसे हो गई पुलिस की मौजूदगी में हत्या, लोग उठा रहे कानून व्यवस्था पर सवाल

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया उदयभानपुर निवासी पूर्व कोटेदार की हत्या का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद ट्यूटर पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि पुलिस की मौजूदगी में आखिर हत्या की घटना कैसे हो गई। वहीं पुलिस के अधिकारी इस मामले में तत्काल कार्रवाई के तौर पर मुख्य आरोपी सहित की तीन लोगों की गिरफ्तारी पर थाना पुलिस की पीठ थपथपा रहे हैं कि जान जोखिम में डालकर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें कि निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया उदयभानपुर के पूर्व कोटेदार राधेश्याम (50) का गांव के पूर्व प्रधान मेवाराम से रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। राधेश्याम और  मेवाराम के बीच 22 नवंबर की सुबह भी रास्ते को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे चलने के दौरान मेवाराम के परिवार के सुमित ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। मामले को शांत करने की पुलिस कोशिश की लेकिन मेवाराम और राधेश्याम के बीच दोबारा गाली-गलौज होने के साथ ही फिर से मारपीट शुरू हो गई।

इतने में मेवाराम का बेटा हरीश रायफल लेकर आया और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें राधेश्याम के गोली सीने में लगी और वह गिर गए। जिला अस्पताल में डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में जिस वक्त लाठी-डंडे चल रहे थे और फायरिंग हो रही थी, उसी समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया। जिसमें पुलिस दोनों पक्षों के बीच चल रहे लाठी-डंडे व पथराव के बीच मामले को शांत करने की कोशिश करते हुए नजर आ रही है।

इस वीडियो को घटना के तीसरे दिन वायरल कर दिया गया। इस वायरल वीडियों को किसी ने ट्यूटर पर यह लिखते हुए शेयर कर दिया कि मुख्यमंत्री जी हिमाचल से गुजरात तक गुंडई खत्म करके कानून व्यवस्था कायम करने की बांसुरी बजा रहे हैं और यहां गुंडों का बोलबाला सरेआम दिख रहा है।

इसी बिंदु पर ट्यूटर पर कानून व्यवस्था को लेकर जंग छिड़ी हुई है। वहीं एक योगी-मोदी भक्त अखिलेश मिश्र ने लिखा है कि झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यही कारण है कि मौके से तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए व हत्या में प्रयुक्त राइफल भी बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक एस आनंद स्वच्छ छवि के कर्मठ व कर्तव्यनिष्ठ अफसर हैं, जिनके निर्देशन में निष्पक्ष जांच होगी।

इस मामले में जो सक्रियता दिखानी चाहिए थी, पुलिस ने वह पूरी तरह से दिखाई और घटना के तुरंत बाद मुख्य आरोपी सहित तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया व घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली। एक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी जो फरार है, उसकी तलाश की जा रही है---एस आनंद, एसपी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म