उन्नाव : घर वाले गए थे तिलक चढ़ाने, चोरों ने घर किया साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। दही थानाक्षेत्र में शादी वाले घर को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों ने नकदी जेवरात समेत 15 लाख का माल पार कर दिया। गृह स्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

शहर ‌के आवास विकास निवासी महेंद्र सिंह की बेटी आयुषी की शादी 1 दिसंबर को आगरा में ‌होनी है। रविवार परिवार के अभी लोग तिलक चढ़ने आगरा गए थे। घर में बेटी अकेली थी।

दोपहर लगभग दो बजे आयुषी घर मे ताला बंदकर खरीदारी के लिए चली गई। एक घंटे बाद वापस लौटने पर करने लगभग एक घंटे के लिए धवन रोड़ गई थी।

इसीदौरान चोर ताला तोड़कर दाखिल कमरे में रखी अलमारी व बक्सों से चार लाख की नकदी और दस लाख के जेवरात पार कर द‌िए। बाजार से लौटी आयुषी घर के हालात देख दंग रह गई।

 फोन के जरिए उसने पुलिस और परिजनों को चोरी की सूचना दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने सामने लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। दही एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है।

संबंधित समाचार