आज का राशिफल। 28 नवंबर, 2022
मेष
आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखें। वैवाहिक परेशानी दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। फिल्म लाइन से जुड़े लोगों को बड़ी डील मिल सकती है। जुकाम और सर्दी की परेशानी हो सकती है।
वृष
आज आपको मजबूरी में वो भी काम करने पड़ सकते है जिसमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। लड़कियों को निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। धार्मिक चर्चाओं या सत्संग में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन
आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने कार्यों में न होने दें। नया काम शुरू करना आज उचित नहीं है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या आपको पुनः घेर सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी आवश्यक है। बच्चों को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं।
कर्क
आज छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। व्यवसायियों के लिए दिन अच्छा है। पूरा दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में कुछ चूक कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।
सिंह
आज छोटी-छोटी बातों को गंभीरता से न लें। अपनी जॉब को लेकर थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। पुराना ऋण चुकाने में सहूलियत रहेगी। अपने मित्रों से विचार-विमर्श करना आपके लिए हितकर होगा।
कन्या
आज आवेश में आकर किसी से अपना व्यवहार खराब न करें। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है।
तुला
आज मन में अनजाना भय व्याप्त हो सकता है। व्यवसाय में आपकी आय अच्छी रहेगी। सरकारी कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है। घरवालों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।
वृश्चिक
आज स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिए। अपने संपर्क सूत्रों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। ऑफिस में आपका बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा। विपरीत लिंग वाले लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। प्रेमी जन के साथ आप घूमने जा सकते हैं।
धनु
आज आप अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। धन की कमी महसूस होगी। गृह कलह परेशानी खड़ी कर सकती है। लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। स्वास्थ्य की समस्याओं को हल्के में न लें।
मकर
आज आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। विदेशी भूमि से धन लाभ प्राप्त होगा। गले में दर्द और जुकाम की स्थिति बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
आज आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। पेंडिंग कार्यों को निपटाने का दबाव रहेगा। विदेशी कंपनी में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। समाज में आपका नाम बढ़ेगा।
मीन
आज आय के स्रोत बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यों की प्रगति से संतोष रहेगा। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। उग्र स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
