मुरादाबाद : सांसद डॉ एसटी हसन से मिलकर पुरानी पेंशन बहाली को मांगा समर्थन, प्रधानमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन
सांसद डॉ. एसटी हसन को पुरानी पेंशन बहाली कराने के लिए ज्ञापन सौंपतीं उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष डा. ऋतु त्यागी व अन्य पदाधिकारी
मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के निर्देश पर सोमवार को संघ की जिलाध्यक्ष डॉ ऋतु त्यागी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए सांसद डॉ एसटी हसन से मुलाकात कर समर्थन और सहयोग मांगा।
पदाधिकारियों ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन दिया। महिला शिक्षक संघ की स्थानीय कार्यकारिणी ने नई पेंशन नीति की खामियों को सांसद को विस्तार से बताया। सांसद ने पुरानी पेंशन की बहाली की महिला शिक्षक संघ की मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष शकीला राहत, मंडल संगठन मंत्री पूनम कुमारी, मंडल मीडिया प्रभारी पूनम सक्सेना, जिला महामंत्री डॉ. प्रीति सिंह, नगर अध्यक्ष आयशा नूर और शाजिया इशराक महामंत्री कुंदरकी आदि उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मुख्यमंत्री जी, देखिए यह है पंडित नगला बाइपास
