गौतम बुद्ध नगर : गोवंश की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर थाना क्षेत्र में गोवंश की तस्करी करने और पशुओं से क्रूरता के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से एक कैंटर बरामद हुआ है जिसमें आठ गाएं, दो बछिया और एक बछड़ा था। 

बादलपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने एक कैंटर को जांच के लिए रोका था। जांच के दौरान कैंटर में आठ गाएं, दो बछिया और एक बछड़ा मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के आरोप में कैंटर में सवार मुन्नालाल तथा पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

संबंधित समाचार