प्रतापगढ़: दलित किशोरी से दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र में एक दलित किशोरी से उसके ही गांव के दो नाबालिग किशोरों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। जेठवारा थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजीत शुक्ला ने बताया कि शनिवार रात को 15 वर्षीय लड़की शौच के लिए खेत में गई थी, तभी गांव के ही 15 और 17 साल के दो किशोरों ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। 

उन्‍होंने बताया कि पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना से अवगत कराया। परिजन रविवार को पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति/जनजाति निवारण अधिनिय‍म के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया। उन्‍होंने कहा कि चिकित्सकीय परीक्षण रिपोर्ट एवं बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार