जब सड़कों पर उतरी Kanpur, Lucknow व Unnao पुलिस, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर Regency अस्पताल पहुंचाया मरीज, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में तीन शहरों की पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया मरीज।

कानपुर, लखनऊ व उन्नाव की पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मरीज को रीजेंसी अस्पताल पहुंचाया है। थाईलैंड में कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल के मालिक के बेटे घायल हो गए थे।

कानपुर, अमृत विचार। थाईलैंड में कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. अतुल कपूर के बेटे डॉ. अभिषेक घायल हो गए। इस पर उन्हें गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर रविवार को दिल्ली और फिर लखनऊ लाया गया है। लखनऊ एयरपोर्ट से कानपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस पर कानपुर, लखनऊ व उन्नाव की पुलिस सड़कों पर उतरी है।

डॉ. अतुल कपूर ने बताया कि वह परिवार समेत थाईलैड घूमने के लिए गए थे। जहां गिरने से बेटे को चोट आ गई थी। इस पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली और वहां से लखनऊ आए। वहीं, लखनऊ से सेफ पैसेज के लिए पुलिस से मदद मांगी गई। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से एंबुलेंस को एस्कॉर्ट कर लखनऊ पुलिस कानपुर तक लाई। वहीं, कानपुर, लखनऊ व उन्नाव की पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही है। रीजेंसी हॉस्पिटल के एमडी डॉं. अतुल कपूर ने बताया कि उनका रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन किया गया है।

यह होता है ग्रीन कॉरिडोर

ग्रीन कॉरिडोर एक निश्चित समय के लिए मार्ग को किसी मरीज के लिए खाली कराना या ट्रैफिक कंट्रोल करने को कहते हैं। इसे मेडिकल इमरजेंसी जैसे कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट या मरीज की क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए बनाया जाता है। इसमें रास्ते में पड़ने वाले जिलों की पुलिस मिलकर मरीज को एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल तेज रफ्तार एंबुलेंस से पहुंचाती है। हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए रास्ते पर आने वाले ट्रैफिक को 60-70% तक कम करने की कोशिश करती है। इससे मरीज जल्द से जल्द पहुंच जाता है।

 

संबंधित समाचार