उन्नाव: ट्रक ड्राइवर से मारपीट मामले में, हड़ताल शुरू , 24 घण्टे कार्य रहा बाधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार उन्नाव। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) से सिलिंडर लेकर शनिवार शाम फतेहपुर चौरासी गए ट्रक चालक से गोदाम प्रभारी व कुछ एजेंसी कर्मियों द्वारा मारपीट की गई। चालक से एजेंसी कर्मियों द्वारा मारपीट की शिकायत पीड़ित ड्राइवर ने बॉटलिंग प्लांट के मैनेजर से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर  आक्रोशित ट्रक चालक संघ ने 24 घंटे की हड़ताल कर दी। इस दौरान 24 घंटे कार्य बाधित रहा और करोङो का व्यापार भी प्रभावित रहा। वहीं प्लांट प्रबंधन बातचीत कर सोमवार को हड़ताल खत्म कराने की बात कह रहा है

संबंधित समाचार