Ronil Murder Case: अगर चार दिन में नहीं हुआ खुलासा… सामूहिक रूप से CM Yogi Adityanath को खून से लिखकर देंगे पत्र
Ronil Murder Case कानपुर में रोनिल की हत्या का खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है।
Ronil Murder Case कानपुर के चकेरी में रोनिल की हत्या का खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने खुलासा नहीं होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर देने की चेतवानी दी है।
कानपुर, अमृत विचार। Ronil Murder Case चकेरी के रोनिल हत्याकांड का खुलासा नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश है। परिजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग की है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से मिलकर हत्याकांड के खुलासे की मांग करेंगे। मांगे स्वीकार नहीं होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से सामूहिक रूप से पत्र लिखकर सड़क पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
श्याम नगर के डॉ.वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र रोनिल सरकार की हत्या के कई दिन बीत जाने के बाद भी खुलासा नहीं हो पाया है। रोनिल के परिजनों के साथ न्याय संघर्ष समिति के संयोजक व सपा नेता अभिमन्यु गुप्ता लगातर संघर्ष कर रहे है। परिजनों को अब पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। परिजन सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर मांगों को रखना चाहते है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर चार दिनों में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सामूहिक रूप से सीएम को खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
