Kanpur में बढ़ रहे डेंगू के मरीज, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 130, स्वास्थ्य विभाग की सारी व्यवस्थाएं फेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लगातार बढ़ते जा रहे डेंगू के मरीज।

कानपुर में लगातार डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे है। जिले में 10 लोगों को डेंगू हुआ है। अब एक्टिव केस की संख्या 130 हो गई है। ब्लाकों में शिविर लग रहा है। इसमें 277 का चेकअप हुआ है।

कानपुर, अमृत विचार। स्वास्थ्य विभाग की सारी व्यवस्थाएं फेल हैं। रविवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से दस मरीज संक्रमित मिले। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अबतक डेंगू के एक्टिव केसों की संख्या 130 है। ग्रामीण क्षेत्र से लगातार संक्रमित आने के कारण विभाग ने एतिहात के तौर सभी ब्लाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें 277 लोगों का परीक्षण हुआ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि ग्रामीण सहित बारह मोहल्लों में लार्वानाशक दवा का छिड़काव कराय गया। 667 घरों में सोर्स रिडक्सन का कार्य हुआ। बावजूद डेंगू बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन निकले वाले नये मरीजों के कारण स्वास्थ्य विभाग और निगम कर्मियों की पोल खुल रही है।

हालांकि विभाग जागरूकता अभियान के माध्यम से शहर और ग्रामीणों क्षेत्रों में रहने वाले खासतौर से शहर के 70 से अधिक हॉट स्पॉट और ग्रामीण क्षेत्रों के आधा दर्जन स्थान जहां पहले से संक्रमण के मरीज इलाज के लिए पहुंच चुके है। यहां पर दवा छिड़काव विशेषतौर पर कराया जाने का दावा कर रहा है।

संबंधित समाचार