बरेली में फैला कोरोना, 123 पॉजिटिव निकले, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सात दिन के अंदर दूसरी बार कोरोना संक्रमण ने शहर में दहशत फैलाई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 123 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि की। जिसमें 64 एंटीजन, छह ट्रू नॉट, आठ निजी लैब व 45 आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में रविवार को …

बरेली,अमृत विचार। सात दिन के अंदर दूसरी बार कोरोना संक्रमण ने शहर में दहशत फैलाई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 123 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि की। जिसमें 64 एंटीजन, छह ट्रू नॉट, आठ निजी लैब व 45 आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में रविवार को पूर्व वित्तमंत्री एवं कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के भाई अखिलेश अग्रवाल समेत दो लोगों की मौत हो गई।

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। बीते तीन दिन में यह दूसरी बार है, जब एक साथ 123 लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले भी 170 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, पूर्व वित्तमंत्री और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल के भाई अखिलेश अग्रवाल की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। उनका दिल्ली में उपचार चल रहा था। अखिलेश सिल्वर लॉ कॉलेज के संस्थापक थे। कालीबाड़ी निवासी अखिलेश अग्रवाल की दस दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। यह जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। परिजन दिल्ली पहुंच चुके हैं। परिवार वाले उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करेंगे या बरेली में, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इनके अलावा एक 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला संगीता अग्रवाल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह शहर के बाहर एक कोविड अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें निमोनिया भी थी।

संबंधित समाचार