लखनऊ में डेंगू के मिले 29 केस, सीएमओ ने 18 घरों को जारी किया नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में डेंगू का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। यहां सोमवार को भी 29 डेंगू रोगी पाए गये। इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के तहत चन्दरनगर-5, ऐशबाग-4, इन्दिरानगर-5, टूडियागंज-5, अलीगंज-4, सिल्वर जुबली-3, एनके रोड-3 में केस पाए गए। आज लगभग 3721 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया और कुल 18 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त नगर मलेरिया इकाई एवं जिला मलेरिया अधिकारी की टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों/भवनों का निरीक्षण किया गया तथा लार्वा रोधी रसायन का छिडकाव किया गया। 

सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा अभी घर के आस-पास पानी जमा न होने दे,  पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें, हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ़ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ़ करने के बाद ही पुनः प्रयोग करें। सीएमओ ने बताया कि पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने, मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा डेंगू एवं मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु “क्या करें, क्या न करें” सम्बंधित स्वास्थ्य शिक्षा भी लोगों को प्रदान की जा रही है। 

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय
- वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे।
- अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। 
- प्रत्येक सप्ताह कूलर का पानी बदले, कूलर आदि में ज़्यादा दिनों तक पानी जमा न होने दे। 
- घरो और होटल के वाटर टैंक में लार्वीवोरस फिश का उपयोग करे।
- बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।

संबंधित समाचार