अयोध्या : आज अयोध्या के आंदोलित व्यापारियों की सुनेंगे जिलाधिकारी
अमृत विचार, अयोध्या। रामपथ चौड़ीकरण को लेकर डीएम नितिश कुमार कल मंगलवार को व्यापरियों से मिलेंगे। व्यापारियों द्वारा बंदी और आक्रोश को लेकर इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि नगर आयुक्त संबधित पत्रावलियां लेकर आज लखनऊ गए हैं ताकि कोई रास्ता निकाला जा सके।
सूचना विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार डीएम नितीश कुमार दिनांक 29 नवंबर को पूर्वाहन 9:30 बजे श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग रामपथ (सहादत गंज से नया घाट) के चौड़ीकरण/ सुदृढ़ीकरण कार्य में टेढ़ी बाजार से नया घाट के बीच के प्रभावित प्रत्येक दुकानदार से मार्ग निर्माण के संबंध में वार्ता करेंगे।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा एक एक दुकानदार से उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया जाएगा। जिससे राम पथ के निर्माण कार्य में और तेजी लाई जा सके। इस तेजी के पीछे रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में कड़ा तेवर अपनाया जाना है।
