पेंडुलम जैसी स्थिति में हैं चाचा, मैनपुरी पहुंचे सीएम योगी ने शिवपाल पर कसा तंज

पेंडुलम जैसी स्थिति में हैं चाचा, मैनपुरी पहुंचे सीएम योगी ने शिवपाल पर कसा तंज

अमृत विचार मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भाजपा भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में जनसभा करने के लिए मैनपुरी पहुंचे । जहां उन्होंने शिवपाल का नाम लिए बिना कहा कि मौजूदा समय में चाचा की स्थिति तो पेंडुलम जैसी हो चुकी है। मुख्यमंत्री मैनपुरी स्थित करहल के नृसिंह इंटर कॉलेज में हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैनपुरी के विकास समय आ गया है।

और नेता जी का सपना भी साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता जी जानते थे कि भाजपा ही विकास कर सकती है, तभी उन्होंने कहा कि था कि भाजपा की सरकार बने, इसलिए जल्द ही भाजपा की जाती मैनपुरी सीट पर होने जा रही है। मुख्ममंत्री ने महात्मा वेद व्यास, महात्मा विदुर या महात्मा श्रृंगी आदि सभी महात्माओं का नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने 2019 में संसद में कहा था कि 2019 के बाद जो भी चुनाव होंगे तो उन्होंने कह दिया था कि आएगी तो भाजपा ही। ये उनके आशीर्वाद का ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए थे।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग खुद को समाजवादी कहते हैं, परंतु सब कुछ परिवार के लिए करते हैं। हर पद पर परिवार का व्यक्ति। 2014 में मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया। यही मंत्र परिवर्तन ला रहा है। इमोशनल रूप से मैनपुरी को फिर बहकाने आ रहे हैं। सपा सरकार चार− चार बार थी। इनके लोगों के बड़े बड़े मकान बन गए लेकिन मैनपुरी के लोगों को जमीन तक नहीं मिली। राशन माफिया हड़प जाते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद हर गरीब को आवास की सुविधा मिल रही है। प्रदेश में 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया है। 

हमारे यहां नहीं कोई जातिवाद 
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारे यहां कोई जाति नहीं, कोई भेदभाव नहीं। हमारे यहां कोई भी कोई पद पा सकते हैं। इसी भाजपा परिवार से मैनपुरी को मिलाने आया हूं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। वहां बहुत विकास हो रहा है। यहां भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इसके लिए अच्छे जनप्रतिनिधि चुनने की जरूरत है। ऐसे नही, जो केवल अपने परिवार के लिए सोचें। इसलिए हमने रघुराज सिंह शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने हमेशा जनता के लिए काम किया।