Cooch Bihar Trophy : Uttar Pradesh की टीम ने झारखंड पर बनाई मजबूत पकड़, आज आ सकता है रिजल्ट
Cooch Bihar Trophy कानुपर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में हो कूच बिहार ट्रॉफी रही है।
Cooch Bihar Trophy कानपुर में उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड पर मजबूत पकड़ बनाई है। वहीं, तीसरे दिन 267 रन पर झारखंड की पूरी टीम सिमटी है। झारखंड को जीत के लिए 400 रन बनाने हैं।
कानपुर, अमृत विचार। Cooch Bihar Trophy GreenPark Stadium में BCCI की घरेलू श्रृंखला कूच बिहार ट्रॉफी के खेले जा रहे मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने झारखंड पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। तीसरे दिन पहले सत्र से पहले ही झारखंड की पूरी टीम 267 रन पर सिमट गई, जिससे उत्तर प्रदेश ने 124 रन की बढ़त बना ली।
दूसरी पारी में खेलने उतरे उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज शुरू से ही आक्रमक रहे। सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह ने शानदार 117 रन की पारी खेली। विराट और प्रशांत ने भी अर्धशतक जड़े। जिसकी बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने 275 रन बनाए और कुल बढ़त 399 रन की बना ली। उत्तर प्रदेश की टीम ने पारी को खत्म कर झारखंड को टारगेट दिया है। जिससे मंगलवार को चौथे दिन ही मैच के परिणाम आने की संभावना बढ़ गई है।
उत्तर प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 391 रन बनाए थे। जिसके जवाब में उतरी झारखंड की पूरी टीम 267 रन ही बना पाई। उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवम ने तीन और नमन, अजय कुमार ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, प्रशांत वीर को भी एक विकेट मिला। 124 रन की बढ़त मिलने के बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश की टीम दूसरी पारी में खेलने मैदान पर उतरी।
आदर्श सिंह और प्रियांशु पांडेय ने पारी की शुरुआत की। पांचवे ओवर में जब टीम का स्कोर 19 रन पहुंचा था प्रियांशु को 10 रन के निजी स्कोर पर अभिषेक ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
इसके बाद विराट जायसवाल क्रीज पर उतरे। आदर्श और विराट ने झारखंड के खिलाड़ियों को मैदान के चारों ओर दौड़ाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने एक के एक कई चौके और छक्के जड़े। विराट जायसवाल ने 55 रन बनाए। शिखर मोहन ने उन्हें रन आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद प्रशांत वीर क्रीज पर आए। उत्तर प्रदेश को 223 रन पर तीसरा झटका लगा। प्रशांत वीर को 61 रन पर ओम सिंह ने चलता किया।
इसके बाद पारीको आगे बढ़ाने क्रीज पर उतरे विकेटकीपर कीर्तिवर्धन ने अपनी पारी में 20 रन बनाए। उन्हें टीम के 248 रन के कुल स्कोर पर गेंदबाद अभिषेक ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद खेलने उतरे शुभांकर शुक्ला और शिवम कुमार जल्द आउट हो गए।
आदर्श सिंह ने शानदार 117 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उत्तर प्रदेश की टीम ने 275 रन पर पारी को खत्म और झारखंड को फॉलोआन खेलने को दिया।
400 रन जीत के लिए बनाने हैं
झारखंड की टीम को जीत के लिए 400 रन बनाने हैं। जिसका पीछा करने उतरी टीम ने तीसरे दिन पांच ओवर खेले। टीम के सलामी बल्लेबाज अविनाश और शिखर मोहन क्रीज पर डटे हुए हैं। अविनाश ने 13 बॉल पर तीन रन और शिखर मोहन ने 17 गेंदों में 1 रन बनाए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने बिना नुकसान 6 रन जोड़े हैं। अब दोनों खिलाड़ी मंगलवार को दोबारा क्रीज पर उतरेंगे।
