न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंचा इस मौसम का पहला क्रूज जहाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एनएमपी के अधिकारियों ने क्रूज जहाज के यात्रियों का स्वागत करने के लिए सभी बंदोबस्त किए थे। क्रूज पर्यटन कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद शुरू हुआ है। इस बंदरगाह पर आखिरी क्रूज जहाज 1,800 यात्रियों और चालक दल के 800 सदस्यों को लेकर 18 फरवरी 2020 को आया था।

मंगलुरु/कर्नाटक। न्यू मंगलुरु पोर्ट पर इस मौसम का पहला क्रूज जहाज सोमवार को पहुंचा। सूत्रों ने बताया कि क्रूज जहाज एमएस यूरोपा 2, 271 यात्रियों और 373 चालक दल के सदस्यों के साथ न्यू मंगलुरु पोर्ट (एनएमपी) में बर्थ संख्या चार में पहुंचा। क्रूज जहाज गोवा में मोरमुगाव से पहुंचा और मंगलुरु से यह कोचीन बंदरगाह के लिए रवाना हुआ।

ये भी पढ़ें:-पदमपुर में कारोबारियों ने बातचीत के बाद बंद का इरादा टाला, एक छापेमारी के बाद व्यापारियों ने 12 घंटे के बंद का किया था आह्वान

एनएमपी के अधिकारियों ने क्रूज जहाज के यात्रियों का स्वागत करने के लिए सभी बंदोबस्त किए थे। क्रूज पर्यटन कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद शुरू हुआ है। इस बंदरगाह पर आखिरी क्रूज जहाज 1,800 यात्रियों और चालक दल के 800 सदस्यों को लेकर 18 फरवरी 2020 को आया था। बाद में कोविड-19 महामारी के कारण केंद्र सरकार के निर्देश पर क्रूज जहाज को मार्च 2020 में बंदरगाह में प्रवेश करने नहीं दिया गया था।

ये भी पढ़ें:-नि:संतान दंपति ने जिला सरोगेसी बोर्ड स्थापित करने को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का किया रुख

संबंधित समाचार