अल्मोड़ा: रामगंगा नदी में डूबने से नेपाली युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। भिकियासैंण तहसील के राजस्व क्षेत्र क्वैरला के दुगोलीबाग के पास रामगंगा नदी में नहाने उतरे एक नेपाली युवक की गहरे भंवर में डूब गया। युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मंगलवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास दुगोलीबाग के पास सत्रह वर्षीय नेपाली नागरिक जगदीश उर्फ जनक रामगंगा नदी में नहाने उतरा। नहाते वक्त अचानक वह एक गहरे भंवर में डूब गया। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे कुछ लोगों मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे युवक को भंवर से बाहर निकाला।

108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लेकर आए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्व निरीक्षक हरिकिशन, उप निरीक्षक संजय सिंह, पूनम सिसौदिया व शुभम सिंह ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की है। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि नागरिक चिकित्सालय रानीखेत की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। वह लंबे समय से भिकियासैंण तहसील में रह रहा था। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज