दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 15 दिसंबर से प्री-बोर्ड परीक्षाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा पूरी होने से पहले उत्तर पुस्तिका जमा करने नहीं दी जाएगी और एक कक्षा में केवल 24 छात्रों को ही बैठने की अनुमति होगी। सुबह की पाली के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न साढ़े 12 बजे तक और शाम की पाली के लिए अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 

नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होंगी। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने यह जानकारी दी। निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा पूरी होने से पहले उत्तर पुस्तिका जमा करने नहीं दी जाएगी और एक कक्षा में केवल 24 छात्रों को ही बैठने की अनुमति होगी।

ये भी पढ़ें:-चिकित्सकीय स्वतंत्रता की जीत! Twitter अब Covid-19 संबंधी गलत सूचनाओं को नहीं हटाएगा

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है कि प्रत्येक कक्षा में एक निरीक्षक हो। सुबह की पाली के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से अपराह्न साढ़े 12 बजे तक और शाम की पाली के लिए अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 

ये भी पढ़ें:-NDTV के अधिग्रहण के करीब Adani Group, को-फाउंडर्स प्रणय रॉय व राधिका रॉय ने कंपनी के बोर्ड से दिया इस्तीफा

संबंधित समाचार