अमरोहा: सड़क हादसे में प्लाटून कमांडर व होमगार्ड की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

1- फाइल फोटो प्लाटून कमांडर नरेश राणा 2- होमगार्ड राजाराम , फाइल फोटो

अमरोहा, अमृत विचार। ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे प्लाटून कमांडर व होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई।कोतवाली क्षेत्र के गांव रझोंहा निवासी प्लाटून कमांडर नरेश राणा पुत्र सागर सिंह गांव के ही होमगार्ड राजाराम पुत्र किशनलाल के साथ मंगलवार दोपहर ड्यूटी कर बाइक से घर को लौट रहे थे।

जोया के समीप किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही प्लाटून कमांडर व होमगार्ड की मौत की सूचना घर पहुंची तो वहां पर कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: विवाह समारोह में डांस के दौरान मारपीट, हंगामा

संबंधित समाचार