बरेली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में गईं रोडवेज बसें, बढ़ेगी परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर बरेली रीजन से 24 रोडवेज बसों को दिल्ली भेजा गया है। ऐसे में जिन रूटों से बसों को भेजा गया है। वहां बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: योजना में अपात्रों का न हो चयन, कराएं स्थलीय जांच- डीएम

चुनाव के दौरान रोडवेज की बसें दिल्ली में आठ दिन तक रहेंगी। 4 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले नगर निगम के चुनाव के लिए रोहिलखंड-बरेली डिपो से 10, पीलीभीत से चार व बदायूं जिले से 10 बसें भेजी गई हैं। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि किसी भी रूट पर यात्रियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: आला हजरत एक्सप्रेस में मिलेगा आरामदायक सफर का आनंद, LHB कोच के साथ चलेगी ट्रेन

संबंधित समाचार