आज का राशिफल। 30 नवंबर, 2022

आज का राशिफल। 30 नवंबर, 2022

मेष

आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। जीवनशैली में सुधार आएगा। यात्रा से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पुराने स्वास्थ्य विकार दूर होंगे। उच्च अध्ययन में रुचि ले सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष

आज सहकर्मियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। व्यापार को लेकर नई नीतियां बनाएंगे। प्रेम संबंधों को काफी महत्व देंगे। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

मिथुन

आज अपने काम के प्रति उदासीन न रहें। ़ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पिता की सलाह से आपको लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन शुभ है। किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। एसिडिटी और गैस के कारण समस्या होगी।

कर्क

आज व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है। अपने काम को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। परिवार के लोग आपसे अपेक्षा करेंगे। इस कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें।

सिंह

आज नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। आपकी कला की लोग प्रशंसा करेंगे। प्रेम संबंध का मधुर रहेंगे।

कन्या

आज मन में कुछ नया करने का विचार बनेगा। कठिन कार्य के पूरा होने से आप उत्साहित रहेंगे। आप दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में काफी प्रभावी हो सकते हैं। आपके बातचीत करने के तरीके से लोग प्रभावित रहेंगे।

तुला

आज मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। संतान को शिक्षा और करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई में आ रहे अवरोध दूर होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक

आज नया रोजगार शुरू कर सकते हैं। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। आय में वृद्धि होगी। पुरानी समस्या आपको सुलझती हुई नजर आएंगी। कानूनी मामलों को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं को जन्म देगा। व्यापार में साझेदारी करने के लिए दिन शुभ है। काम में स्थिरता आएगी। समाज में बेहद सक्रिय रहेंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं।

मकर

आज आपको कुछ कड़वे अनुभवों का सामना करना पड़ेगा। आय से अधिक खर्च होने से आपको नुकसान होगा। स्टॉक मार्केट में बहुत बड़ा निवेश करना उचित नहीं है। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दुष्टजन आपको हानि पहुंचा सकते हैं।

कुंभ

आज जॉब में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। नई परियोजना में आप धन निवेश कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

मीन

आज कर्ज से दूरी बनाएं रखें। अपनी भावनाओं को संयमित रखें। आपकी बातें लोगों को बुरी लग सकती है। व्यापार में बड़ी हानि की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें।