3-6 दिसंबर तक गोवा में लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा विदेश मंत्रालय

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा। इस महोत्सव का मकसद लुसोफोन देशों के साथ भारत के सम्पर्क को और मजबूत बनाना है।

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, गोवा के लुसोफोन देशों के साथ ऐतिहासिक संबंध रहे हैं जो ओरिएंट फाउंडेशन, केमोएस इंस्टीट्यूट जैसे पुर्तगाली सांस्कृतिक संस्थानों की मौजूदगी से पोषित हुए हैं। ये संस्थाएं भारत में पुर्तगाली भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देती हैं। 

ये भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर: लेखा सहायक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 14 स्थानों पर छापा, 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बयान में कहा गया है कि इससे पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय (सीपीएलपी) के साथ सांस्कृतिक सहयोग एवं लोगों से लोगों के बीच सम्पर्क प्रगाढ़ बने हैं। मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्रालय, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और गोवा सरकार के साथ मिलकर गोवा में 3-6 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का आयोजन करेगा। इस महोत्सव का मकसद लुसोफोन देशों के साथ भारत के सम्पर्क को और मजबूत बनाना है।

ज्ञात हो कि लुसोफोन देशों में पुर्तगाल, ब्राजील, अंगोला, मोजाम्बिक, केप वेर्दे, गिनी बिसाऊ, साओ तोम और प्रिंसिपे शामिल हैं। इसमें बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय लुसोफोन महोत्सव का उद्घाटन तीन दिसंबर को गोवा के राजभवन में वहां के मुख्यमंत्री प्रमोदी सावंत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी होंगी । 

ये भी पढ़ें:-कट्टरपंथ विरोधी प्रकोष्ठ के गठन पर केंद्र और राज्य भी कर सकते हैं विचार: अमित शाह 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी