अमेठी: एडीओ पंचायत सहित ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गौरीगंज-अमेठी: शौचालय निर्माण कार्य कराए बिना धन निकालना एडीओ पंचायत सहित ग्राम प्रधान व सचिव को भारी पड़ गया। जांच में दोषी मिलने पर डीपीआरओ ने सभी संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अमेठी ब्लाक की ग्राम पंचायत पूरब गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराने के लिए एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि जारी किया गया था। जिसमें 98 हजार 438 रुपये मैटेरियल का व 39 हजार 590 रुपये मजदूरी के लिए था। जिसे ग्राम प्रधान ने 15 माह पहले निकाल लिया था। शिकायत पर निर्माण शुरू करा दिया। लेकिन मामला प्रकाश में आने के बाद डीएम के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह ने जांच किया। दिए गए आख्या रिपोर्ट में मौके पर बालू ,ईंट व सीमेंट नहीं मिली। लगभग दो सौ पुरानी ईंटें रखी थी। वहीं मैटेरियल आपूर्ति फर्म ग्राम प्रधान के पुत्र के नाम मिली। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामदीन, ग्राम प्रधान रामराज यादव व सचिव दिलीप कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

संबंधित समाचार