Kanpur News: स्वास्थ्य विभाग के पास गिनती की बची Covid Vaccine, शहर में केवल चार सेंटरों में लगाए जा रहे टीके
Kanpur News कानपुर में चार सेंटरों में लगाए जा रहे टीके।
Kanpur News कानपुर में स्वास्थ्य विभाग के पास अब गिनती की कोविड वैक्सीन बची है। शहर में केवल चार सेंटरों में टीक लगाए जा रहे है। टीकाकरण सेंटरों की संख्या घटा दी गई है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News स्वास्थ्य विभाग के पास गिनती के कोविड वैक्सीन बची है। कई बार आर्डर देने के बावजूद स्टॉक नहीं आ सका है। ऐसे में टीकाकरण सेंटरों की संख्या घटा दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि कोविड टीकाकरण का लक्ष्य लगभग पूरा हो गया है, जिसके चलते स्टॉक कम ही मंगवाया जा रहा है।
एसीएमओ डॉक्टर अनिल कनौजिया ने बताया कि मुख्यालय से जितना भी वैक्सीनेशन का स्टॉक मिला था। उसका सफलता पूर्वक उपयोग हो गया। आपातकालीन समय में शहर के तीन सौ से अधिक मेडिकल टीम ने वैक्सीनेशन कैम्प लगायें थे। इस दौरान स्लाट के माध्यम से सभी शहरवासियों को कोविड के दोनों डोज दिये गये। स्टॉक समाप्त होने से पहले मुख्यालय को सूचना देते ही दवा का स्टॉक उपलब्ध हो जाता था।
मुख्यालय से वैक्सीन आते ही उसे सुरक्षित रखा जाता था। शिविर वाले दिन सभी मेडिकल टीमों को डिमांड के हिसाब से दिया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा होता गया। कैम्प घटते गये। मुख्यालय से वैक्सीन की डिमांड भी घट गयी। वर्तमान समय में स्टॉक काफी कम है। अब सिर्फ उर्सला, गांधीग्राम, किदवई नगर और कल्यानपुर में वैक्सीनेशन कार्य हो रहा है।
हालांकि अभी भी प्रत्येक सेंटर में प्रतिदिन पचास के करीब वैक्सीन लग रही है। अधिकरी की मानें तो जो अब स्टॉक है वह कुछ दिनों का शेष है। मुख्यालय से डिमांड की तो वहां के अधिकारियों का कहना है कि डोज समाप्त करने के बाद डिमांड करना। अधिकारी के अनुसार अब सिर्फ बूस्टर डोज बचा है।
