रायबरेली: अतिक्रमण की वजह से लगता है जाम , दिन भर सड़क पर रेंगते हैं वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,रायबरेली। सलोन में  दिनभर जाम की समस्या से  पूरा नगर परेशान है। नगर वासियों का जीवन ठहर सा जाता है। सड़क पर वाहन रेंगते हुए निकलते हैं। लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।

नगर की सभी सड़कें अतिक्रमण का शिकार है। दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा करके अपनी दुकान सजा रखी है। जिसके कारण सड़क पर चलने वाले वाहन निकल नहीं पाते है दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है ।जाम के कारण शहरवासियों की जिंदगी ठहर सी जाती है  सड़क पर वाहन रेंगते हुए निकलते हैं ।फुटपाथ के दुकानदार और उन दुकानों पर लगने वाली भीड़ पूरी सड़क पर कब्जा किए हुए है। पूरी यातायात व्यवस्था नगर की चौपट है। जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं और न ही कोई कार्यवाही कर रहे हैं। जिसके कारण नगर वासियों का जीवन नर्क हो गया है। सारा कामकाज ठप पड़ा हुआ है। 

नगर के मध्य से निकलने वाला रायबरेली प्रतापगढ़ मार्ग पर भारी जाम लगा रहता है। नगर के ऊंचाहार चौराहा और कोतवाली चौराहा पर सुबह से लेकर रात तक जाम की समस्या बनी रहती है। ई-रिक्शा वाहन और ठेलिया दुकानदार इस जाम की समस्या में बड़े भागीदार बने हुए हैं। जिम्मेदारों का आलम यह है कि वह अपनी जिम्मेदारी दूसरे पर थोप रहे है । तहसीलदार रिचा सिंह ने कहा कि नगर में अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी स्थानीय निकाय की है। इस संबंध में स्थानीय निकाय को कार्यवाही करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: डीजी HOMEGUARD के फॉर्महाउस में फंदे से लटका मिला मैनेजर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार