अयोध्या: उपज बढ़ाने को वैज्ञानिक विधि अपनाएं किसान: वेद गुप्त
अमृत विचार, पूरा बाजार अयोध्या। पूराबाजार क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित बीज वितरण कार्यक्रम में आए किसानों को वैज्ञानिक विधि व जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने क्षेत्र के किसान राम सुभावन, परान देवी, सुदामा, राजेश कुमार पांडे, राम अवध, रामदीन कर्मा, योगेंद्र सिंह ने कहा कि उन्नतशील सरसों का बीज मिल जाने से पैदावार अच्छी होगी।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि जानकारी के अभाव में किसानों को उपज का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसीलिए किसान अपनी उपज बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक विधि अपनाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का भाजपा सरकार का संकल्प अब फलीभूत हो रहा है। किसानों की उपज का अधिक मूल्य मिले इसके लिए क्रय केंद्रों पर धान समय से तौला जा रहा है और एक सप्ताह के भीतर भुगतान किसानों के खातों में चला जा रहा है। इसके अलावा किसानों के लिए समय से बिजली व पानी की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। नंदकुमार सिंह, देवता पटेल, गब्बर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
